Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2024। नेचर एनवायरमेंट एण्ड वाइल्डलाइफ सोसायटी, ताल छापर द्वारा दिया जाने वाला “स्वामी गीगदास पर्यावरण एवं प्रकृति सेवा सम्मान” क्षेत्र की अग्रणी सेवा संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को प्राप्त होगा। पद्मश्री हिम्मताराम भामू नागौर, ब्रांड एंबेसडर वृक्षारोपण अभियान, राजस्थान सरकार, डॉ मीना कुमारी पर्यावरण साधक नई दिल्ली, सुश्री अभिलाषा रणवां अमृतादेवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से सम्मानित के हाथों श्रीकालू कल्याण केंद्र सभागार, ताल छापर में 22 सितंबर को आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए सोसायटी ने पर्यावरण के लिए सेवाएं देने वाले 8 पर्यावरण प्रेमियों का व 1 संस्था का चयन किया है। विदित रहें ये सम्मान प्रति वर्ष पर्यावरण एव वन्यजीव संरक्षण, पौधारोपण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्था को प्रदान किया जाता है। समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया समिति द्वारा रेगिस्थानी इलाकों में वन्य जीवों, आजाद गौवंश व पक्षियों हेतु जल व चारे-चुग्गे की सेवा के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं में निःशुल्क क्विक एम्बुलेंस, रेफरल एम्बुलेंस व आगजनी पर फायर फाईटर वाहन एवं एक बड़ा चिकित्सा उपकरणों का बैंक समिति द्वारा सेवार्थ वर्षो से संचालित किया जाता हैं। सम्मान की सूचना पर समिति सदस्यों में उत्साह छा गया है वहीं क्षेत्र के अनेक सक्रिय व जागरूक लोगों ने समिति सदस्यों को बधाई दी है।