Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पांचवे दिन गुरूवार को समिति सदस्यों ने नशा मुक्ति दिवस मनाया। स्टेशन रोड पर पानी की टंकी के सामने नशा मुक्ति टेबल लगाई व आते जाते युवाओं व नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान अनेक युवाओं ने नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरे और बैनर पर सभी के हस्ताक्षर करवाएं। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने नशे को छोड़ने के लिए योग करने की प्रेरणा दी। खीची ने कहा कि नशे से शरीर व धन का ही नाश नहीं होता वरन घर भी नाश हो जाते है। समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी व विजयराज सेठिया ने भी नशा मुक्ति की प्रेरणा दी। इस दौरान लीलाधर सारस्वत, महावीर माली, कुंभाराम घिंटाला, अशोक वैद, सुशील सेरडिया, अशोक झाबक, विक्रम मालू, मनोज गुसाई, एडवोकेट श्रीकृष्ण पारीक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नशा मुक्ति कार्यशाला में समिति के अध्यक्ष सुमति पारख भी वर्चुअल जुड़े व नशा मुक्ति दिवस प्रभारी विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया।