Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। अणुव्रत मानवता, नैतिकता, अहिंसा का वह आंदोलन है जिससे मानव जीवन को श्रेष्ठता की ओर ले जाने वाला मार्ग प्रशस्त होता है। यह प्रेरणा पाथेय साध्वी कुंथुश्री जी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत गुरूवार को मनाए जा रहे अणुव्रत दिवस के मौके पर तेरांपथ सेवाकेन्द्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में यह प्रवचन देते हुए दिए। साध्वीश्री ने अणुव्रत को जीवन रूपातंरण, परिमार्जन, शोधन की प्रक्रिया बताते हुए आचार्यश्री तुलसी द्वारा धार्मिक एवं मानसिक शांति के साथ देश के चरित्र उन्नयन के लिए प्रतिपादित करने की जानकारी दी। साध्वीश्री ने अणुव्रत सिद्धांतों की जानकारी देते हुए अणुव्रत से जुड़े रहने को कहा। साध्वी ललिता प्रभा ने अणुव्रत के सिद्धांतों को जीवन में उतार कर सही अर्थों में मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी। इस आयोजन के प्रभारी अशौक बैद ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन समिति मंत्री रणवीरसिंह खीची ने किया एवं जैन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, महिला मंडल से मगनश्री, विक्रम मालू, केएल जैन आदि ने भी अपने संबोधन देते हुए विचार रखे। सप्ताह के तहत शुक्रवार को पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। पर्यावरण दिवस कार्यक्रम सरदारशहर रोड़ स्थित जेपीएस स्कूल में आयोजित किया जाएगा व प्रभारी कुंभाराम घिंटाला होगें।