Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख द्वारा लगातार क्षेत्र में सेवा कार्यो में अपनी भागीदारी निभाई जा रही है। सोमवार को पारख हनुमान धोरा परिसर में स्थित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय पहुंचे और इस शिक्षा सत्र में विद्यालय में अध्धयनरत बटुक ब्रह्मचारियों के भोजन हेतु आवश्यकतानुसार वर्ष भर की राशन सामग्री प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष देवीलाल उपाध्याय ने इस हेतु पारख को प्रेरणा दी एवं विद्यालय पहुंचने पर आभार जताते हुए सम्मान किया। बटुकों ने भी पारख का अभिनंदन करते हुए स्वस्ति वाचन किया व आशीर्वाद दिया। विदित रहे कि सुमति पारख श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दिवंगत प्रमुख समाजसेवी विजयसिंह पारख के पुत्र है एवं उनके नक्शेकदम पर चलते हुए क्षेत्र में लगातार सेवा कार्यो में जुटे हुए है। पारख ने गोपाल गौशाला 15 गोवंश को गोद ले रखा है एवं पूनरासर पुजारी ट्रस्ट द्वारा पूनरासर में संचालित भोजनालय में भी वर्ष भर का आवश्यकतानुसार राशन सहयोग किया है।