Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2021। अणुव्रत के साम्प्रदायिक सौहार्द, जीवन विज्ञान, अणुव्रत प्रेरणा, पर्यावरण शुद्धि, नशामुक्ति, अनुशासन व अहिंसा की अवधारणा को क्षेत्र में जन जन तक पहुंचाने की प्रेरणा श्रीडूंगरगढ़ की अणुव्रत समिति के संरक्षक विजयसिंह पारख ने समिति सदस्यों को दी। तथा समिति ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए इस सम्बंध में तैयारियों के लिए सोमवार देर शाम सिद्धार्थ प्लाजा में समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। समिति के मंत्री के.एल. जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर से दिवस विशेष के रूप में साप्ताहिक आयोजनों का प्रारंभ होगा। सभी सदस्यों ने संगठन मंत्री राजू हीरावत को आयोजन का मुख्य संयोजक बनाया। इस दौरान बैठक में परामर्शक तुलसीराम चौरड़िया, कोषाध्यक्ष विक्रम मालू, सहमंत्री अशोक झाबक, समिति सदस्य करणीसिंह बाना, सुशील सेरड़िया उपस्थित रहे।