Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रेनें मुसाफिरों का सफर पूरा करवाने के साथ साथ उनकी जिंदगी का सफर खत्म भी कर रही है। क्षेत्र में ट्रेन से कट मौतों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार रात क्षेत्र के एक युवक अपने खेत से लौटते हुए ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। हेडकांस्टेबल हवा सिंह में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि गांव जैसलसर निवासी शंकर पुत्र श्रीराम मेघवाल ने गुरुवार रात को अपने खेत मे कृषि कार्य कर घर लौट रहा था। रास्ते मे ट्रेन की पटरियां पार करते हुए पत्थर से ठोकर लगी और वह पटरियों पर गिर गया। वह वापस संभाल पाता उस से पहले ही वहां ट्रेन आ गई और मौके पर ही ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में रखवाया गया और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस सबंध में मृतक के परिवार में भाई सहीराम ने मर्ग दर्ज करवाई है। करीब 32 वर्षीय मृतक शंकर के चार बेटियां और एक बेटा है। मृतक के परिवार सहित गांव में शोक व्याप्त है।