Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तीन दिनों में सातवां अग्निकांड की घटना सामने आई है। गुरूवार को गांव कल्याणसर में बडे अग्निकांड के बाद गांव सोनियासर गोदारान की रोही में बने खेत की ढाणी में भी आग लग गई। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने बताया कि गांव सोनियासर गोदारान की रोही में किसान गोमदराम जाट की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में ढाणी में रखे नगदी, गहने व समस्त घरेलू सामान जल कर राख हो गया एवं एक पशु भी जल गया। मौके पर गोदारा के साथ तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, नायब तहसीलदार जयनारायण भी पहुंचें एवं मौका मुआयना कर मुआवजे के प्रस्ताव बनाए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारान में लगी आग, क्षेत्र का सातवां अग्निकांड।