Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
केऊ पुरानी में एक ओर मुकदमा दर्ज, एएनएम पति ने करवाया धमकाने का मुकदमा।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। गांव केऊ पुरानी में गुटबाजी के चक्कर में एक ओर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा गांव की एएनएम के पति राजकुमार ने केऊ पुरानी निवासी लिछमन सिंह के खिलाफ दर्ज करवाया है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह 13 मई को भंवरलाल जाखड़ की ढाणी में जा रहा था। रास्ते मे आरोपी लिछमन सिंह अपनी गाड़ी में से लठ लेकर आया तो वह वापस स्वास्थ्य केंद्र में चला गया। आरोपी पीछे पीछे वहां भी आ गया और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज करते हुए जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।