Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य की भजनलाल सरकार के पहले बजट में श्रीडूंगरगढ़ के लिए कई घोषणाओं का पिटारा खोला गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी घोषणा तो श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आधुनिकतम हाईटेक बस स्टैण्ड़ बनाने की है एवं साथ ही अन्य बड़ी घोषणा में 7.70 करोड़ की लागत से श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर तक वाया समंदसर होते हुए सीधी नई 22 किलोमीटर की सड़क व 3.43 करोड़ की लागत से वीर बिग्गाजी मंदिर से गांव तोलियासर तक 9.8 किलोमीटर की सड़क शामिल है। इनके साथ ही क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा व ठुकरियासर में दो नए 132 केवी जीएसएस की स्थापना की जाएगी। जलदाय विभाग की और से क्षेत्र में 20 हैडपंप, 10 नए टयुबवैल, 5 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएगें। गांव बिग्गा व परसनेऊ के बीच में रेलवे अंडरब्रिज, 25 करोड़ की लागत से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका को 135 करोड़ की लागत से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण योजना का हिस्सा भी बनाया जाएगा व सभी ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की घोषणा की गई है। साथ ही श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड़ पर बनने वाले प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के लिए भी 44.33 करोड़ रुपए पारीत किए गए है। इन घोषणाओं के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक एवं राज्य सरकार का आभार जताया है।