Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2022। गुणीजन सम्मान समारोह समिति ने बुधवार को गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष एक सांगीतिक प्रतिभा को दिए जानेवाले “श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान” इस बार कस्बे के नामचीन गायक भंवरलाल स्वामी को दिए जाने की घोषणा की गई है। इस आशय की घोषणा करते हुए समिति के अध्यक्ष महावीर माली ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा। भंवरलाल स्वामी विगत साठ वर्षों से संगीत की सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम देश-प्रदेश सभी जगहों पर हुए हैं। समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने बताया कि यह सम्मान समारोह कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने के बाद आयोजित किया जाएगा।