Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गौरव व गांव बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी का जज्म दिवस रविवार को था। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने शहीद के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए अमर रहें के स्लोगन लिखे। कैप्टन के जन्मोत्सव उनके स्मारक पर दीप जलाएं गए व युवाओं ने देश सेवा का प्रण लिया। यहां युवाओं ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान कैप्टन के पिता कन्हैयालाल सिहाग, सहीराम जाखड़, छगनलाल, पवन मालिया, संदीप सुथार, सार्दुल सिंह, रामप्रताप, गोविंद, रामकिशन, कालूराम, पुरूषोत्तम, नंदलाल, मुकेश, गौरीशंकर, मनोज फौजी, रामनिवास फौजी, पूनमचंद रामकरण सैन सहित अनेक युवाओं ने दीप जलाएं। शहीद के पिता ने नम आंखो से शहीद के बचपन की यादें युवाओं से साझा करते हुए उन्हें देश सेवा की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर युवाओं ने जलाए दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने देश सेवा का प्रण लिया व शहीद अमर रहें के नारे लगाएं।