Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-08-15 at 6.52.20 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल जरूरतमंद लोगों को हर माह फूड पैकेट दिए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से महंगाई से राहत देने के लक्ष्य से योजना प्रारंभ की। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 100 से अधिक पात्र लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए गए। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने आयोजन में क्षेत्र के सभी उचित मूल्य दुकानदारों को जरूरतमंद तक हर माह पैकेट पहुंचाने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदारा रमेशसिंह, ईओ नगरपालिका कुंनदन देथा व भव्य कटारिया मौजूद रहें। राशन डीलर एसोसिएशन के लक्ष्मीनारायण तावणियां, संदीप शर्मा, योगेश स्वामी, अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोमाणी सहित लाभार्थी उपस्थित रहें। बता देवें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में योजना का उत्साह नजर आया और अनेक वार्ड पार्षद अपने वार्ड की उचित मूल्य दुकान पर पहुंचे व योजना की सराहना करते हुए लाभार्थियों को फूड पैकेट बांटे। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने वार्ड 31 व 32 में उचित मूल्य दुकानों पर लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए। पारख ने सरकार को जनकल्याणकारी सरकार बताते हुए योजना की सराहना की। इस दौरान मनोज पारख,वार्ड 31 के डीलर पूनम दर्जी व वार्ड 32 के डीलर योगेश स्वामी मौजूद रहें। वार्ड 8 में कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने जन जन तक सरकार द्वारा सीधा लाभ दिया जाना बताया व फूड पैकेट वितरित किए। इस दौरान डीलर जगदीश स्वामी सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहें। अचंल के सभी ग्राम पंचायतों में भी फूड पैकेट वितरित किए गए, आप भी सभी फोटो देखें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया फूड पैकेट वितरण का शुभारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ मौजूद रहें अधिकारी, दिए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए, बताई सरकार की योजना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 8 में कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने वितरित किए फूड पैकेट, की योजना की प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 34 में कांग्रेसी कार्यकर्ता कन्हैयालाल सोमाणी व हड़मान मालू, रमेश व्यास, चंदन कठौतिया, हरिप्रसाद जोशी ने फूड पैकेट वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में लाभार्थियों को दिए फूड पैकेट, हर माह मिलेंगे पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में वितरित किए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने वितरित किए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद सोहनलाल ओझा ने लाभार्थी को दिए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विक्रम सत्तासर ने सरकार की योजना का लाभ लाभार्थियों को देते हुए वितरित किए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर में वितरित किए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद नाई ने वितरित किए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 9 में कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया ने जरूरतमंदो को फूड पैकेट वितरित किए, यहां ध्वजारोहण कर सभी को मिठाई भी वितरित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियां ने वितरित किए फूड पैकेट, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने भी वार्ड में उपस्थित दर्ज करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर भर में आजादी पर्व पर जरूरतमंदों में भी नजर आया उत्साह, डीलर जगदीश ने दुकान पर तिरंगा फहरा कर खिलाई मिठाई भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी वार्डों में लाभार्थियों को दिए गए फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड वार्ड नजर आया उत्साह, बंटे फूड पैकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रकाश दुसाद ने वितरित किए फूड पैकेट।