Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। बरसात में हो रही देरी और बिजली की आपूर्ति नहीं होना किसानों के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही है। क्षेत्र के गांव अभयसिंहपुरा व जाखासर में स्थित जीएसएस पर आज फिर नाराज किसान प्रदर्शन कर रहें है। किसानों का आरोप है कि एक घंटे भी बिजली पूरे वोल्टेज के साथ पूरी नहीं दी जा रही है। खेत में मूंगफली की खड़ी फसल बिना पानी जल रही है और किसान बुरी तरह से परेशान हो रहें है। जाखासर में किसान विरोध करते हुए बिजली विभाग से बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली देने की मांग कर रहें है। वहीं गांव अभयसिंहपुरा के प्रदर्शन में आरएलपी नेता डॉक्टर विवेक माचरा पहुंच गए है। यहां बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा के जीएसएस पर किसान मांग रहें पूरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।आरएलपी विवेक माचरा पहुंचे अभयसिंहपुरा, शामिल हुए किसानों के प्रदर्शन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में किसान जीएसएस पर जता रहे है विरोध।