Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 14.35.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले भर के थानों में शनिवार को दर्ज सभी अपराध के मामले पढ़े एक साथ एक नजर में, और रहें सतर्क व सावधान।

लव मैरिज करने वाली युवती पर पीहर वालों ने किया हमला, नाना मामा, चाचा ताऊ सहित अनेक जनों पर मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में 22 वर्षीय अनीता उर्फ राधा पत्नी धमेन्द्र जाट हाल निवासी धोलीपाल, हनुमानगढ़, ने अपने पीहर पक्ष के अनेक जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अनीता ने ससुर की आंख में गोली लगने, ननद की सोने की अंगूठी छीन लेने व गाड़ी पर फायर कर टायर फोड़ देने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने अपने चाचा आत्माराम पुत्र ओमप्रकाश जाट, ताऊ मेहरचंद पुत्र रामलाल जाट, बजरंग पुत्र देराम खीचड़ निवासी मोडायत, गोपाल पूनियां निवासी गोडु, नाना दौलतराम गोदारा, नाना कृष्णलाल गोदारा, मामा मदनलाल गोदारा, मामा पवन गोदारा व अन्य 20-25 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर मुझे गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी पर फायर कर टायर फोड़ दिए। फायर किए जिससे मेरे ससुर के गोली आंख पर लगी और मेरी ननद के साथ मारपीट कर सोने की अंगूठी छीन कर ले गए। मुझे जबरन गाड़ी में डाल कर गाड़ी दौड़ाई जो कुछ ही दूर गाड़ी पलट गई। मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी लखवीरसिंह जांच करेंगे। ये है मामला- रविवार से जिले भर में ये घटना काफी चर्चित घटना हो गई  है। युवती ने अपनी पसंद के युवक धमेन्द्र जाट से कोर्ट मैरिज कर ली। इससे नाराज पीहर पक्ष ने शनिवार को युवती के बज्जू एसडीएम कोर्ट में बयान देने अपनी ससुराल वालो के साथ जा रही थी। तभी नाराज पीहर पक्ष वालों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उन पर फायरिंग और मारपीट की। युवती को जबरत फॉरच्यूनर गाड़ी में अपहरण कर ले गए तो उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी सुरजड़ा में पलट गई। पुलिस ने युवमी को बरामद कर लिया व उसके चचेरे भाई सुनील को हिरासत में ले लिया। अन्य परिजन दूसरी गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले। युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

नकली सोने के मनिए देकर तीन लाख ठगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में नारायणराम पुत्र श्रीराम ब्राह्मण निवासी पुराना करणी माता मंदिर के पास तिलकनगर ने तीन लाख रूपए की ठगी हो जाने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गत 15 दिन से एक व्यक्ति जिसने अपना नाम हनुमानगढ़ टाऊन निवासी शंकरलाल प्रजापत बताया आ रहा था। आरोपी ने अपने घर में विवाह होने की बात कहते हुए 3 लाख रूपए उधार मांगे। उसने रूपए के बदले सोने के मनिए देने की बात कही। परिवादी ने 4 अप्रैल को दोपहर 11 बजे आरोपी को रूपए दे दिए और जब मनिए ले लिए। परिवादी ने मनियों की जांच करवाई तो वे सब नकली निकले। तब से आरोपी का फोन लगातार बंद आ रहा है। उसे ठगी का एहसास होने पर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई नरेन्द्र कुमार को दे दी है।

गांव गया परिवार पीछे से घुसे घर में चोर।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। नयाशहर थाने में परमेश्वर स्वामी पुत्र बजरंगदास स्वामी निवासी जस्सुसर गेट के बाहर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 4 अप्रैल शाम 8 बजे से 6 अप्रैल शाम 6.45 के बीच उनके घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने बताया कि 4 की शाम से 6 की शाम तक वह मकान बंद कर अपने गांव गए थे। जब परिवादी मकान संभालने पहुंचा तो देखा लकड़ी के गैट का ताला टूटा हुआ है और अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ड्रोवर के ताले टूटे मिले और 65 हजार नगदी, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो सोने के तिनके व अन्य घरेलू सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल हंसराज करेंगे।

मोटरसाइकिल चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में 20 वर्षीय पवन गोदारा पुत्र मदनलाल गोदारा निवासी बरसिंहसर ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे बिहारी पार्क के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैंड कांस्टेबल मांगीलाल को दे दी है।

घर के सामने युवक को पीटा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में अक्षय पुत्र प्रेमचंद वाल्मीकि निवासी राजीव नगर ने इसी मोहल्ले की पिंकी सहित प्रकाश, अशोक, पूनमचंद उर्फ बादशाह, मुकेश उर्फ गोटू, कुलदीप उर्फ बांगो, भूरिया व दो तीन जने अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे करीब पिंकी उसका पति प्रकाश व अशोक उसके घर के सामने आए और उससे झगड़ा करने लगे। अशोक व प्रकाश ने लोहे के एंगल व फावड़े से सिर पर मारा और उसके बाद आरोपी पुन: शराब पीकर शाम को 6 बजे हथियार हाथ में लिए मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच हैड कांस्टेबल मानवेंद्र करेंगे।

जातिसूचक गालियां देने पर चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। नोखा थाना में चरकड़ा निवासी धापू पुत्र श्रवणराम ने कानपूरा बस्ती निवासी गीता पत्नी हड़मानसिंह, सांवलसिंह पुत्र हड़मानसिंह राजपूत तथा गणेश पुत्र हड़मानराम जाट व दिनेश विश्नोई के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच सीओ नोखा हिमांशु शर्मा करेंगे।

पेट्रोल डालकर लगाई आग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में रामस्वरूप पुत्र अमानाराम कुम्हार निवासी सुरधना चौहान ने इसी गांव के प्रेमसिंह पुत्र जगमालसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल की रात 10.30 बजे आरोपी ने उसकी दुकान के आगे बने बाड़े में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंत सिंह को दे दी है।

घर में घुसकर की मारपीट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में भंवरलाल पुत्र रामुराम विश्नोई निवासी जांगलू ने शंकरलाल पुत्र भंवरलाल विश्नोई, लिछमा पत्नी भंवरलाल विश्नोई के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि 5 अप्रैल की शाम साढे छह बजे आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास करेंगे। इसी थाने में भुरामराम पुत्र शालुराम भील निवासी बुगड़ी ने नाथूसर निवासी भूराराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी के खिलाफ 5 अप्रैल को नाथूसर की रोही में कस्सी से मारपीट करने, जेब से रूपए निकाल लेने, का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच सीओ हिमांशु शर्मा करेंगे। इसी थाने में मदनसिंह पुत्र बहादुर सिंह राजपूत निवासी हंसासर ने कक्कू निवासी डूंगरसिंह पुत्र पप्पूसिंह राजपूत व अन्य दो जनों के खिलाफ हंसासर रोड पर कक्कू से आधा किमी दूर 4 अप्रैल को रात 10 बजे रास्ता रोक कर मारपीट करने व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया। जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास करेंगे।