Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2026। उपखंड क्षेत्र में जिन सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अच्छा रहा वहां जश्न मनाए जा रहें है, वहीं गांव झंझेऊ में राउमावि में सोमवार को ग्रामीणों ने स्टाफ को जमकर खरी खोटी सुनाई। विद्यालय में कक्षा 10वीं बोर्ड में 15 में 6 विद्यार्थी फेल हो गए है, वहीं दो विद्यार्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। वहीं 7 विद्यार्थी थर्ड डीविजन विथ ग्रेस के पास हुए है। जो स्कूल टॉपर विद्यार्थी ने 44.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सोमवार को नाराज ग्रामीण रिजल्ट पर लानत देते हुए स्कूल पहुंचे और जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि फेल होने वाली कुछ छात्राओं के परिजनों ने उनकी पढ़ाई को भी विराम लगा दिया है। जिससे उनका भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का रोष वाजिब है। जो पास हुए है वो सभी बच्चे बाई ग्रेस पास हुए है। स्कूल के लिए शर्मनाक स्थिति है और स्टाफ से व्यवस्था सुधार की बात दो टूक कह दी गई है। सिंह ने बताया कि स्टाफ द्वारा पीछे से बच्चों के कमजोर होने की बात कहते हुए, निहायत ही अपनी कमी पर पर्दा डालने की कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। पूरे साल बच्चे स्कूल आए है, उनका कोर्स भी पूरा नहीं करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 10वीं का ये परिणाम है तो नवक्रमोन्नत 12वीं कक्षा में क्या कर सकेंगे। ग्रामीणों ने स्टाफ बदलने की मांग भी उठाई। टाइम्स को संस्था प्रधान आदूराम ने बताया कि स्कूल में विषयों के अध्यापक ही नहीं है। विद्यालय में 3 व्याख्याता, 6 सेंकेड ग्रेड तथा 2 एल-वन, 2 एल-टू के पद स्वीकृत है, जिनमें से 3 व्याख्याता व 2 सेकेंड ग्रेड के कुल 5 पद रिक्त है। जो बालिकाएं अनुउत्तीर्ण हुई है, वे स्कूल में अनियमित रही। मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने कहा कि 10वीं का परिणाम आया उसी दिन स्कूल के स्टाफ से वार्ता की गई थी, सोमवार को प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली है। परंतु मामले की जांच करवाई जाएगी।