Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2022। आज भीषण गर्मी में श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी का पारा किसानों के आक्रोश से और बढ़ गया है। तपती गर्मी में खड़े किसान समर्थन मूल्य पर चने की खरीद नहीं होने से बुरी तरह से परेशान है और जबरदस्त रोष में है। क्षेत्र के अनेक गांवो से किसान समर्थन मूल्य पर चना बेचने मंडी के द्वार पर खड़े है और किसानों का आरोप है कि कभी नमी होने, कभी बारदाना नहीं होने व कभी मंडी में स्थान नहीं होने के जवाब किसानों को दिए जा रहें है। अनेक गांवो से आए हुए किसान अपना बिजाई का समय बरबाद होने से दुःखी हो रहें है। किसानों का आरोप है की दिन में तपती धूप में और रात को मंडी में खुले आसामान के नीचे बैठे है और पीने के पानी, खाने के लिए भी बुरी तरह से हैरान हो रहें है। उपखंड के सभी गांवो से किसान सुनवाई किए जाने की पूरजोर मांग कर रहें है। किसानों ने सभी पार्टियों के नेताओं को फोन कर लिए है और उपखंड कार्यालय में भी सभी अधिकारियों को भी अपनी शिकायत बता दी है। बता देवें राज्य सरकार व केन्द्र सरकार लगातार किसानों के समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने के दावे करती है परंतु किसान अब भी दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

बढ़ाई जावे खरीद की तिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 जून से किसान की खरीद बन्द है। किसानों का दर्द है कि खरीद की अंतिम तिथि में समय कम है और ये तिथि बढ़ाई जानी चाहिए जिससे खरीद हो सकें और किसानों को राहत मिल सके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने अनेक गंभीर आरोप लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों का आरोप है कृषि मंडी में उपज रखने का स्थान खाली पड़ा है और जानबूझकर खरीद नहीं कि जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परेशान किसान चार दिन से रात दिन मंडी में बैठे किसान बुरी तरह से है परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाए आज की खबर आज ही। आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें और युट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।