Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। राजस्थान महिला एवं बाल संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित 14 सूत्री मांगों के समाधान की मांग लेकर उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया।
संघ की सुशीला देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी द्वारा वार्ता नहीं करने पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय कार्मिक को अपना 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने बताया कि उन्हें नियमित कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम मानदेय में वृद्धि करने, ग्रेज्यूट कार्यकर्ताओं के 10 साल पूरे होने पर उन्हें महिला सुपरवाइजर बनाए जाने, लाइट व गैस कनेक्शन विभाग द्वारा भरवाए जाने, मानदेय 1 से 10 दिनांक के बीच में खातों में देने, राज्य व केंद्र सरकार दोनों का मानदेय एक साथ जमा करवाने, किसी अन्य विभाग का कार्य कार्यकर्ताओं को नहीं दिए जाने, ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश विद्यालय के समान किए जाने, गैर शिक्षा संस्थानों को पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं देने के लिए पाबंद करने, फोन का रिचार्ज विभाग द्वारा करवाए जाने, सैक्टर मिटिंग व अन्य बैठकों के लिए टी ए देने जाने, 5जी फोन दिए जाने, सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख रूपए की ग्रेज्यूटी दी जाए, मानदेय के आधे रूपए पेंशन के रूप में दिए जाने, सेनेटरी पेड का वितरण नहीं करने की मांगे रखी।
इस दौरान सुशीला देवी, काली देवी, पूनम देवी, रामेश्वरी, सुमन, सरोज, कुदंन कंवर, मनोज कुमारी, राजू कुमारी, कुसुम कुमारी, शारदा, मंजू, टीनू, पूनम, रामेती, शारदा, निरमा, दीपा, विमला, सुमन, कांता, गोमती देवी, पुष्पादेवी, सुई देवी, गीता देवी, ममता, लिछमा, दीपा, चैनकंवर सहित क्षेत्र की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।