Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2021। शनिवार शाम आई तेज धूलभरी आंधी तूफान ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त किया और अपने निशान भी छोड़ गया है। आड़सर पुरोहितान के मार्ग में सड़क पेड़ टूट कर गिर गया और गांव उदरासर में बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी में बोरियां भीग गई वहीं मौत बन कर ग्यारह हजार की लाइन टूटी जिससे किसान को नुकसान भुगतना पड़ा है। गांव कल्याणसर नया में ग्यारह हजार की लाइन ने पांच भेड़ों की जान ले ली। शनिवार शाम मालूराम गोमदराम गोदारा के खेत में ग्यारह हजार की लाइन टूटने से मोहनराम कानाराम गोदारा की पांच भेड़ें करंट से मौके पर ही मारी गई। सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा मौके पर पहुंचे और बताया कि उपखंड अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई कर किसान को राहत देने की मांग की है। श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी में बरसात से अनाज की बोरियां भीग गई। व्यापार मंडल के श्याम सुदंर पारीक ने बताया कि सीजन चले जाने व लॉकडाउन के कारण मंडी में माल कम ही था व बड़ा नुकसान नहीं हुआ परन्तु कुछ बोरियां भीग गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया की आथुनी रोही में ग्यारह हजार की लाइन टूटने से किसान मोहनलाल की पांच भेड़ें मर गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में बाहर पड़ी अनाज की बोरियां भीग गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर पुरोहितान के रास्ते मे पेड़ टूट कर गिरा।