Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2020। देर शाम बीकानेर में उदासर बाईपास पर पेमासर के पास मोटरसाइकिल और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत हुई जिसमें गम्भीर रूप से घायलों को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है । मारवाड़ जन सेवा समिति के हरिकिशन सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमे दो जने गम्भीर रूप से घायल है, इनकी हालत नाजुक है। इनमें से एक कि जेब मे मिली आईडी में नाम रमेश पुत्र ब्रजलाल जाति मेघवाल, सातलेरा गांव बिग्गा के रूप में हुई है । फिलहाल घायलों का ट्रॉमा सेंटर सीएमओं डॉ. एलके कपिल व टीम इलाज में जुटी हुई है । राजपुरोहित ने अपील की है कि ये खबर सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि इनके परिजनों तक इनकी खबर पहुच सके और इनके परिजन जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंच पाए । इन घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी आप मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास, हरिकिशन सिंह राजपुरोहित से इस मोबाइल 9588083725 पर सम्पर्क कर सकते है।