Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। दारू पीने के लिए उधार देने से मना करने पर बाप बेटों ने दुकानों में घुसकर दुकानदार से मारपीट की व बीचबचाव करने आई महिला के कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग करते हुए गालियां दी व गल्ले से नगद रूपए निकाल लेने का आरोप लगाते हुए एक दुकानदार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव मिंगसरिया में मणीहारी सामान की दुकान करने वाले मेघराज पुत्र उदाराम प्रजापत निवासी बीदासर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के डूंगरराम, रिछपाल, फेफाराम पुत्रगण गणेशाराम, शंकरलाल पुत्र डूंगरराम, रेखाराम पुत्र खेताराम व कानाराम पुत्र रेखाराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 4 मई को डूंगरराम दुकान से उधार सामान ले गया व 5 मई को दारू पीने के लिए 500 रूपए मांगने लगा। रूपए नहीं देने व उधार के रूपए चुकता करने की बात कहने पर आगबबूला हो गया। थोड़ी देर में आरोपियों के साथ आया व गालियां देते हुए जबरन दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे। दुकान मालिक हड़मानाराम प्रजापत की पत्नी बीचबचाव करने आई तो उसके कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग की व गल्ले से नगद 2000 रूपए लेकर गए। शोर होने पर अन्य लोग एकत्र हो गए तो आरोपीगण मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।