Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड का मुख्य आकर्षण बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए पारंपरिक देशी उपायों का जिक्र किया। मोदी ने गर्मी में घरेलू उपाय अपनाने, वोकल फॉर लोकल की बात कही। मोदी ने खेलों में युवाओं की भागीदारी व उनकी सफलता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित कार्यकर्ताओं ने विधायक लोक सेवा केंद्र में मन की बात को सुना और पीएम के विचारों को अपनाने का सकल्प लिया। यहां इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, पार्षद प्रतिनिधि बुधराम सांसी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, मंडल महामंत्री मदन सोनी, मंत्री महेन्द्र पारीक, मंत्री नंदू गोदारा, सूरजभान स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मन की बात सुजानगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना और पीएम के सकारात्मक विचारों से समाज में परिवर्तन लाने की बात कही। सुथार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए राष्ट्रहित, समाजसेवा कार्यों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व खनीज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, सुजानगढ़ भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा एवं बुद्धिप्रकाश सोनी, जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता मनीष दाधीच, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, मंडल महामंत्री गौरव शर्मा, प्रकाश भार्गव तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।