Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के लाखों पाठक ना केवल खबर पढ़ने तक सिमित है बल्कि वे जागरूकता के साथ अपना सामाजिक दायित्व भी निभाते है। यही प्रमाणित हुआ है मंगलवार सुबह, जब टाइम्स के एक जागरूक पाठक आनंद जोशी ने कस्बे से सोमवार सुबह 11 बजे गुमशुदा हुई महिला को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर ढूंढ निकाला। आंनद ने बताया कि उसने सोमवार शाम टाइम्स में खबर पढ़ी थी एवं मंगलवार सुबह अपने ससुराल जाने के लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन गया हुआ था। वहां ट्रेन के समय से पहले ही पहुंच गया तो रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। तभी वहां स्टेशन पर बैठी महिला पर नजर पड़ी तो खबर याद आ गई एवं खबर खोल कर उसमें से चेहरे का मिलान किया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया एवं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की सूचना पर बीकानेर कोटगेट थाना पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची एवं गुमशुदा महिला को कोटगेट थाने लेकर आए। श्रीडूंगरगढ़ से महिला के परिजन उसे लेने के लिए बीकानेर रवाना हो गए है। आनंद ने बताया कि सूचना देने एवं पुलिस के आने के बीच के समय में महिला उठ कर जाने लगी तो उसे मैने रोका, इस पर महिला आक्रोशित भी हो गई एवं हालात बिगड़ते देख महिला को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी की सहायता भी ली गई। इस दौरान जीआरपी जवानों को टाइम्स की खबर भी पढ़ाई एवं उनकी मदद से महिला को रोक कर कोटगेट पुलिस को सुपुर्द किया। अब आनंद अपने ससुराल के लिए रवाना हो जाएगें। महिला मानसिक रूप से परेशान थी एवं सोमवार सुबह अपने घर से मंदिर जाने का कह कर निकली थी। वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में खासे परेशान हो रहे थे।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बैठी श्रीडूंगरगढ़ से गुमशुदा महिला को ढूंढा टाइम्स के जागरूक पाठक ने