Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेरूणा, ठुकरियासर, सातलेरा, धनेरू, रीड़ी, गुसाईंसर बड़ा में सरंपचों फहराया ध्वज, लगाए जयकारे, अनेक गांवो से देखें ध्वजारोहण की फोटो। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों में, युवाओं में जोश नजर आया। गांव ठुकरियासर में सरपंच अमराराम गांधी ने ध्वजारोहण किया और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व सरपंच लालचंद नाई, हुकमनाथ, हनुमानसिंह गोदारा, सुरजाराम, रामचंद्र सोनी, मोहन लुखा, बुद्धाराम गांधी, गंगाराम गांधी, देवाराम गोदारा, जगदीश कड़वासरा, योगेश तवानियां, हीरालाल सहित गांव के अनेक युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे। वहीं गांव सेरूणा में सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। गांव धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने ध्वजारोहण किया व भारत माता के जयकारे लगाए। गांव बिंझासर में सरपंच मुखराम नैण व सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण ने ध्वजारोहण करते हुए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें जिन्होंने जमकर जयकारे लगाए। गांव बाना में सेवा केंद्र में सरपंच रामरख बाना ने ध्वजारोहण किया व ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए। ग्राम पंचायत कीतासर बिदावतान में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरपंच सांवरमल मेघवाल व उपसरपंच ठा. रतनसिंह कच्छावा ने ध्वजारोहण किया व ग्रामीणों को बधाई दी। इस दौरान शेराराम नैण, पृथ्वीराज व्यास, तिलोक व्यास, भंवरलाल नाई, मेघराज व्यास,  इंद्रसिंह राठौड़, लालाराम मेघवाल व ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें व भारत माता के जयकारे लगाए। ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा में सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने ध्वजारोहण किया व ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें व जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के पंचायत भवन में फहराया ध्वज, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सेरूणा में सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना में सेवा केंद्र पर सरपंच रामरख बाना ने किया ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुंसाईसर बड़ा में सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने ध्वजारोहण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू में सरपंच मोहनलाल स्वामी ने ध्वज फहराया, पंचायत कार्मिक व ग्रामीण मौजूद रहें, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर में सरपंच ने फहराया ध्वज, लगाएं जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर बीदावतान में सरपंच ने ध्वजारोहण किया।