Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2023। आज के स्वास्थ्य समाचार में जानें सेहत, त्वचा और बालों के लिए अत्यंत गुणकारी आंवले के उपयोग।

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा मिलता है, बल्कि इससे आपके बालों और स्किन को भी काफी लाभ मिलता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला कई रोगों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके अलावा इसके सेवन से बालों और त्वचा से जुडी कई समस्याओं से भी निजात मिलती है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत,त्वचा और बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आंवले के जूस का सेवन आपके लिए गुणकाफी साबित होगा। आप घर पर ही आसानी से बिना किसी मिलावट के आंवले का जूस तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

  • 4 से 5 आंवला
  • थोड़ा-सा काला नमक
  • जरूरत के मुताबिक पानी

आंवला जूस बनाने का तरीका

  • आंवले का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 आंवला लें।
  • अब इन्हें अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद एक ग्लास या जग में उतना ही पानी लें, जितना आपको पीना हो।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें।
  • स्वाद के लिए इस पानी में थोड़ा-सा काला नमक भी मिलाएं।
  • नमक डालने के बाद इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
  • बस तैयार है आंवले का बिना मिलावट वाला जूस। इसे छानकर पिएं।

आंवला का जूस पीने के फायदे

  • रोजाना दिन में एक ग्लास आंवले का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  • सेहत के साथ ही इसे पीने त्वचा और बालों को भी काफी फायदा मिलता है।
  • रोजाना आंवला जूस पीने से आपके बाल शाइनी बनते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आंवले का जूस पीने से फायदा मिलेगा।
  • आंवले का जूस पीने खून साफ होता है और इससे जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • आंखों की रोशनी के लिए आंवले का जूस बेहद गुणकारी है।
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आंवले का जूस पीने से आपका शुगर कंट्रोल में रहेगा।