Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
n1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2022। सड़कों पर पशुओं के आने से शनिवार को तीन हादसे हुए। पहले हादसे में शनिवार शाम खाखी धोरा के पास गाय सामने आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। मोटरसाइकिल के फिसल जाने से बिग्गा निवासी तीन युवक घायल हुए। दूसरा हादसा देर रात खाखी धोरा के पास ही 11.30 बजे हुआ। इसमें मरीज को छोड़ कर बीकानेर लौट रही एम्बुलेंस गाय से टकरा गई और एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। आपणो गांव सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि एम्बुलेंस सवार सवारियों में कोई घायल नहीं हुआ। एम्बुलेंस ड्राइवर धर्मेंद्र चौहान सहित सभी सवारियां दूसरी गाड़ी लेकर बीकानेर निकल गए। गाड़ी को क्रेन की सहायता से सड़क से देर रात ही हटवाया गया। वहीं तीसरा हादसा तोलियासर के पास गणेश मंदिर के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने नील गाय को टक्कर मारी जिससे गाय घायल हो गयी व उसका पैर भी टूट गया। गौ सेवा समिति मिशन संस्थान तोलियासर की टीम ने मौके पर पहुंच कर नील गाय को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां नील गाय का प्राथमिक इलाज करवाया तथा वन विभाग में पहुंचाया। बता देवें क्षेत्र में सड़क पर पशुओं के आ जाने होने वाले हादसों में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय से टकराई एंबुलेंस, हुई क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल नीलगाय को सड़क से अस्पताल व अस्पताल से वन विभाग पहुंचाया गया।