Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसबंर 2021। क्षेत्र के गांव समंदसर में उत्सव का माहौल है और यहां सोमवार को सिंघी परिवार द्वारा गांव हितार्थ बनवाएं गए अतिथि गृह का लोकार्पण किया जाएगा। इस अतिथि गृह का निर्माण मोहनलाल सिंघी ने अपने पिता व पत्नी की स्मृति में करवाया है। ग्रामीण इससे बहुत उत्साहित है और गांव में चर्चा है कि सिंघी ने अपनी मातृभूमि का कर्ज सदैव स्मरण रखा। गांव के बुजुर्ग बता रहें है कि मोहन ने कभी यहां घास के लादे भी बेचे है और आज केवल अपनी निष्ठा के दम पर श्रीडूंगरगढ़ व कटक के प्रमुख व्यवस्यायी के रूप में पहचाने जाते है। वे युवाओं को बता रहें है कि मोहन ने पुरूषार्थ से परदेस में धन अर्जित किया और आज अपने गांव व ग्रामीणों के लिए सभी सुविधाओं युक्त अतिथि भवन बना दिया है। गांव में उत्सव की तैयारियां हो रही है और प्रति ग्रामीण इस उत्सव में भाग लेने के लिए प्रफुल्लित मन से इस आयोजन का साक्षी बनने को आतुर है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में मोहनलाल सिंघी ने बनाया अतिथि गृह, लोकार्पण उत्सव की तैयारियों में जुटा गांव।