Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। क्षेत्र के गांव रिड़ी से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर अल्ताफ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठकों की मदद से परिजनों तक पहुंचा दिया गया है। शुक्रवार को टाइम्स द्वारा प्रमुखता से अल्ताफ के लापता होने व परेशान परिजनों की खबर का प्रकाशन किया गया। खबर रिड़ी निवासी नवीन पेमाराम जाखड़ ने पढ़ी, नवीन शुक्रवार को बीकानेर से जयपुर जाने वाली बस में गांव रिड़ी से बैठे। बस में उन्होंने किशोर अल्ताफ पुत्र मुन्नीखान को बैठे पाया। नवीन ने टाइम्स की खबर से किशोर का फोटो मैच किया और तुरंत गांव में थरनाथजी शिक्षण संस्थान के शिक्षक शिवलाल तरड को फोटो भेजा। तरड ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को बस से उतारने की बात कही। नवीन ने बस चालक से बातचीत कर खबर दिखाते हुए किशोर को उतार दिया। पीछे से तुरंत ही गाड़ी लेकर शिवलाल मौके पर पहुंचे व किशोर को अपने साथ गांव ले आए। शिक्षक शिवलाल ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि टाइम्स के पाठक जरूरतमंद की मदद के लिए भी तत्पर रहते है। इससे तुरंत किशोर की खोज हो सकी व उसे कहीं दूर निकल जाने से पहले ही पकड़ा जा सका। परिजनों ने भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व शिक्षक शिवलाल व नवीन का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि किशोर गुरूवार को घर से निकल कर बीकानेर चला गया। रात भर बीकानेर बस स्टैंड पर रहा है व शुक्रवार को जयपुर की बस में बैठ गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में ऑनलाइन शिकायत भी दी थी जिसका निस्तारण करने वे बालक को लेकर थाने पहुंचे है।