Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-05-14 at 5.17.03 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। आज सुबह हाइवे पर झंझेऊ के पास एक ट्रक के पीछे से जीप जाकर टकराई और घटना में एक ही परिवार के 6 जनों सहित जीप चालक घायल हुआ। सेरूणा थाने के एएसआई चेनादान ने बताया कि पीबीएम में सभी का ईलाज करवाया गया तथा दोनों ही पक्षों में किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। दुर्घटना में सभी घायल रीड़ी निवासी है और वे रीड़ी से बीकानेर जा रहें थे। जीप चालक 44 वर्षीय गिरधारी पुत्र देवाराम जाट के चेहरे पर चोटें आई वहीं 61 वर्षीय कैलाश पुत्र हड़मानाराम ब्राह्मण, कैलाश की पत्नी 58 वर्षीय धापूदेवी, 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी बंशीलाल ब्राह्मण, 38 वर्षीय तेजूदेवी पत्नी हंसराज ब्राह्मण, 52 वर्षीय डालूराम पुत्र नत्थूराम शर्मा सहित एक 10 वर्षीय बालिका चोटिल हुए। इनके परिजन पीबीएम पहुंच गए व सभी के चेहरे व हाथ पर चोटें आई है। बता देवें सुबह मौके पर सेरूणा पुलिस, सेरूणा से 108 एंबुलेंस और टोल कर्मी पहुंचे व घायलों की मदद की।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सुबह की पहली अपडेट पढें और दुर्घटना के फोटो भी देखें

ट्रक में जा भिड़ी जीप, आधा दर्जन घायल।