Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2023। मोमासर सीएचसी प्रकरण में गांव के जागरूक ग्रामीणों का एक धड़े में सरपंच के खिलाफ खासा रोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर थानाधिकारी को ज्ञापन दिया और हरे भरे बड़े बड़े 28 पेड़ो को जड़ से उखाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मोमासर के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कमलिया, राकेश भांभू, दुलाराम मेघवाल, खेताराम सिहाग, मोहन सहु, पूर्व प्रधान मघाराम, भगवानाराम पूनिया, नोरंग नैण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। इन ग्रामीणों ने सरपंच और उपसरपंच पर रुपयों के लालच में पेड़ो को काट कर खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बात का उलाहना दिया गया तो उपसरपंच ने राजनीतिक पहुंच की धमकी भी दी। इन ग्रामीणों ने सीएचसी का नवनिर्माण वर्तमान स्थान की बजाय नवीन खुली जगह पर करवाने की मांग की है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद भांभू ने सरपंच व उपसरपंच पर राजनीतिक उद्देश्य के चलते राजनेताओं के दबाव में आकर अनर्गल बातों से ग्रामीणों को बरगलाने का आरोप लगाया है। भामू ने कहा कि संकुचित जगह पर ही सीएचसी भवन का निर्माण करवाना भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। वर्तमान जगह पर भीड़भाड़ के कारण मरीज का पहुंचना मुश्किल होता है व बारिश में पानी का भराव भी रोगियों को स्वस्थ करने के बजाए बीमार करता है। ऐसे हालातों के बाद भी पुराने स्थान पर सीएचसी भवन का निर्माण जीवित मक्खी निगलने के समान है। भामू व गांव के युवाओं ने आरोप लगाया कि सरपंच के साथ कुछ लोग अपने व्यापारिक व राजनीतिक फायदे के उद्देश्य से गांव के बीच भवन निर्माण करवाना चाहते है। अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने के लिए वर्तमान जगह पर सीएचसी निर्माण को लेकर अड़े हुए है व ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है।