Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। कस्बे के रानी बाजार में एक दुकान में घुस कर 6 युवकों ने गाली गलौच करते हुए दुकानदार व उसके भाई के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। कालूबास निवासी पंकज उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने 6 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रानी बाजार में उसकी प्रिया कलेक्शन के नाम से दुकान है। रविवार शाम को 6 लड़के दुकान में घुसे और कपड़े उठाते हुए गाली गलौच करने लगे। आरोपी धक्का मुक्की करने लगे तो पडौसी दुकानदारों ने उसे छुड़वाया तो आरोपी धमकी देकर मौके से चले गए। परिवादी का बड़ा भाई मौके पर आया और बीच बचाव करने लगा तो आरोपी ने उनके गले से चांदी की चैन तोड़कर छीन ली। अन्य आरोपी उसे मौके से लेकर चले गए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह आरोपी युवकों की पहचान कर सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को सौंप दिया।