Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। गांव की चौपाल पर रखी मटकी से पानी पीने में भेदभाव करने का विरोध करने पर गालियां देने का आरोप लगाते हुए दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मिंग्सरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव की सार्वजनिक चौपाल पर लगाई गई मटकियों से शिवलाल प्रजापत दलितों को ऊपर से पानी पिला रहा था। जब मैंने इस अपराध का वीडियो बनाया और इसका विरोध किया तो शिवलाल व उसके भाई तुलछाराम प्रजापत खफा हो गया था और मेरे से जातीय दुश्मनी रखने लगा। गत 24 जुलाई 2023 को सड़क पर तुलछाराम प्रजापत अपनी मोटरसाइकिल पर आया और मुझे जातिसूचक गालियां देने लगा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।