Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। आगामी 10 सितंबर तक गायत्री परिवार द्वारा शताब्दी वर्ष के आगमन के तहत निकाली जा रही यात्रा श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांवो में पहुंचेगी। सोमवार को यात्रा गांव सातलेरा पहुंची जहां ग्रामीणों ने आस्था के साथ अभिनंदन किया। गांव के ग्रामीणों, बुजुर्गों, मातृशक्ति और स्कूली विद्यार्थियों ने जगह- जगह पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया और ज्योति कलश के दर्शन किए। सांवरमल सारस्वत ने बताया कि गांव में यात्रा रामदेवजी मंदिर से ठाकुरजी मंदिर होकर हरीरामजी मंदिर से माताजी मंदिर होते हुए गांव की मुख्य गलियों से गुजरी। गांव में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा के साथ चल रहे प्रतिनिधि ने उपस्थित ग्रामीणों, मातृशक्ति और बच्चों को संबोधित करते हुए गायत्री चालीसा और गायत्रीमंत्र के जप का अद्वितीय महत्व बताया। उन्होंने वर्तमान समय में अनास्था और नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट पर गहन चिन्तन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आमजन मानस में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी।