Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। अंचल लगातार ठंड व कोहरे की चपेट में है और सोमवार को मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिनों तक लगातार तापमान में गिरावट का येलो अलर्ट जारी किया। इस अलर्ट के बाद कृषि विभाग भी अलर्ट हो गया है। ऐसी दशा में फसलों को पाले से नुकसान की आशंका के मद्देनजर विभाग द्वारा आज एडवाइजरी जारी की गई है। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट की आशंका जताई गई है जिसके चलते पाले से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सरसों, मटर, चना जैसी फसलों को नुकसान होने की अधिक आशंका है। चौधरी ने बताया कि सर्दी के मौसम में जिस दिन दोपहर के पहले ठंडी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यंत कम होने लग जाए तथा दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधे की पत्तियां, कोंपले, फूल, फल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। चौधरी ने बताया कि किसान फसलों को पाले से बचने के लिए गंधक के तेजाब का 0.1 प्रतिशत अर्थात 1000 लीटर पानी में 1 लीटर सांद्र गंधक का तेजाब मिलाकर घोल तैयार करके एवं फसलों पर छिड़काव करें अथवा घुलनशील गंधक के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव भी कर सकते हैं। खेत की उत्तर पश्चिम दिशा में जिधर से शीत लहर आती है फसलों के अवशेष, कूड़ा करकट, घास फूस जला कर धुँआ करें। पाले के दिनों में फसलों में सिंचाई करने से भी पाले का असर कम होता है। यह उपाय अपनाकर किसान अपनी फसलों को पाले से होने वाले नुकसान से बचा सकेंगे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव की रोही में जमीन सुबह एकदम ओस से तर मिली। (रामस्वरूप जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में तप करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर गांव की रोही में तप के साथ हथाई करते ग्रामीण।