Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2021। नए कृषि कानूनों के विरोध में आज यूथ कांग्रेस के आव्हान पर युवाओं ने संसद भवन का जबरदस्त घेराव किया। घेराव में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष व युवा किसान नेता हरिराम बाना अपने साथियों के साथ पहुंचे व कृषि कानूनों को रद्द करने की पूरजोर मांग सरकार से की। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बाना के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में युवाओं ने घेराव में भाग लिया। युवा पुलिस द्वारा लगाई रस्सियों व बेरिकेट्स तक पहुंचे व केन्द्र सरकार को जागने का आव्हान किया। बता देवें देश भर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता संसद के बाहर तक पहुंचे व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश हित में किसान विरोधी नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। बाना ने टाइम्स को बताया कि यहां पूरे देश के युवाओं में कृषि कानूनों के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी नजर आई व इस आंदोलन को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित बीकानेर जिले में पहुंचाने के पूरजोर प्रयास हम करेंगे। बाना ने कहा कि केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के चलते अपने चहेते कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों का भविष्य दांव पर लगा दिया है जो किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर से बड़ी संख्या में युवा नेताओं ने घेराव में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में युवाओं ने कृषि बिलों का पुरजोर विरोध किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने साथियों के साथ संसद भवन के घेराव में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संसद के बाहर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेरिकेड्स तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बिलों को रद्द करने की मांग की।