Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-26 at 18.43.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी में अपने खेत से निजी सोलर कम्पनी द्वारा जबरन टॉवर लगाने एवं अनेकों चक्कर लगाने के बाद भी मुआवजा नहीं देने से आहत किसान रामप्रताप पुत्र मालाराम गोदारा ने गत 23 अप्रैल की शाम को टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के समक्ष दोषी कम्पनी पर कार्रवाही एवं उचित मुआवजे की मांग पर शव नहीं लिया एवं धरना शुरू कर दिया था। धरने में किसान की मौत के बाद आज चौथे दिन कम्पनी प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में सहमति बनी एवं शव लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कम्पनी द्वारा 9 लाख रुपए के मुआवजे एवं परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी के वायदे पर सहमति बनी एवं उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन गांव ले गए। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।