Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2020। राज्य की गहलोत सरकार को अब चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पहले बिजली बिलों को लेकर भाजपा का, मीट की दुकानें खोलने के आदेश के बाद सामाजिक, धार्मिक संगठनों का, गौसेस का अन्यत्र उपयोग करने के निर्णय के कारण गौशालाओं एवं गौभक्तों का विरोध झेल रही राज्य सरकार को अब कर्मचारी संगठनों द्वारा वेतन कटौती का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। राज्य सरकार के विरोध में सोमवार को पीएचईडी तकनीकि कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा एवं कोरोना काल में भी लगातार कार्य करने के बाद भी वेतन कटौती पर रोष जताते हुए आदेशों की होली जलाई जाएगी।
वहीं दूसरी और केन्द्र सरकार के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा मैदान में उतर चुकी है एवं हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज एवं कृषि सुधार के नाम पर पारित तीन अध्यादेशों को वापस लेकर मंडियों एवं किसानों को बचाने के लिए सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। अभाकिस के तहसील अध्यक्ष अमरगिरी ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित अध्यादेश किसान एवं मंडियों को के खिलाफ है जिसका विरोध किया जाएगा। साथ ही हरियाणा के पीपली क्षेत्र में किसानों के साथ किए गए अत्याचार के खिलाफ भी ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम भेजा जाएगा राज्य सरकार से भी बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम करने की भी मांग की जाएगी।