Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारी के खिलाफ कानूनी मुकदमा दर्ज करने की परिवाद वार्ड 26 के नागरिकों ने दी है। वार्ड पार्षद सुजाता बरड़िया सहित वार्डवासियों ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को पत्र देकर नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने की गफलत करने का मामला दर्ज करने की मांग की है। पार्षद रामसिंह, रजत आसोपा, सहित मदन सोनी, विष्णु, अनिल जैन, प्रवीण सेवग, दीपक मारू, विनोद कुमार, तेजाराम नाई, रमेश, सुंदर शर्मा, कपिल दर्जी, सुनील गोस्वामी, रवि शंकर भार्गव सहित अनेक नागरिकों ने हस्ताक्षर कर पत्र थानाधिकारी को दी। नागरिकों ने बताया शनि मंदिर गली में लोहे का पोल लगा है जिसे बदलने के लिए कई बार कई बार विभाग को शिकायतें दी गयी है। विभाग ने कोई लापरवाही बरतते हुए कोई कार्रवाई नहीं की और इस पोल से करंट आने पर गर्भवती गाय की मौत हो गई। विभाग को बिजली बंद करने के लिए बात की गई तो बिजली बंद नहीं की गयी और आधे घंटे बाद बंद हुई बिजली ने गाय के प्राण ले लिए। गाय के प्राण जाने से नागरिको के मन आहत हुए उन्होंने आक्रोश के साथ थानाधिकारी को परिवाद दी।