Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने अंग्रेजी भाषा में साहित्यिक विद्वता के साथ डी लिट की मानद उपाधि प्राप्त कर ली है। कौशिक को अमेरिका की द केडर ब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा शनिवार को नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटल में आयोजित समारोह में गोल्ड मेडल पहना कर उपाधि सौंपी गई। भारत में यूनिवर्सिटी के डीन सहित पदाधिकारियों ने उनके सहित देश भर के कुल 19 जनों को डी लिट की उपाधि सौंपी। कौशिक के परिजनों व जानकारों ने उन्हे डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधी हासिल करने पर शुभकामनाएं दी है। कौशिक ने टाइम्स को बताया कि उनकी पुत्रियों की प्रेरणा से उन्होंने इस डिग्री के लिए प्रयास किए और खाटू श्यामजी की कृपा से इसे पूरा कर लिया है। स्कूल की उपप्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने बताया कि डि लिट की मानद उपाधि मिलने पर मंगलवार सुबह को विद्यालय प्रांगण में ही डॉ रजनीश कौशिक का सम्मान किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ रजनीश कौशिक को मिली अंग्रेजी भाषा में डि लिट की मानद उपाधि सौंपी गई।