Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। मंगलवार को 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहारों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। झंवर बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में दामिनी सारस्वत ने 97.83% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं चंद्रप्रकाश प्रजापति ने 97.67% अंक हासिल किए है और कृष्णा गुरनानी ने 96.83% अंक प्राप्त कर टॉप थ्री में रैंक हासिल की है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों का फूलमाला से अभिनंदन किया और मुंह मीठा करवाया। डॉ कौशिक ने बताया कि विद्यालय का प्रति दूसरा विद्यार्थी 90% से ऊपर अंक लेकर आया है। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 9 विद्यार्थी है, 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 6 विद्यार्थी है। कक्षा 10 के कुल 32 विद्यार्थियों में टॉपर 90 प्रतिशत के अतिरिक्त शेष सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। डॉ कौशिक ने परिणामों पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को प्रति विषय पूरी टॉपिक वाइज तैयारी व समय समय पर टेस्ट लेते हुए लेखन, स्मरण की पूरी तैयारी करवाई जाती है। परिणामों के बाद विद्यालय में उत्सव का माहौल छाया है और स्टाफ व विद्यार्थी प्रसन्नता के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहें है।

दामिनी
चंद्रप्रकाश