Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। बीकानेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा व चूरू में 19 सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारे की गर्मी बुधवार को 42.3 डिग्री पहुंची। फसलें बरसात के इंतजार में सूखने लगी है और बिजली कटौती कोढ़ में खाज बन गई है। मूंगफली की फसल तुरंत सिंचाई मांग रही है और किसान आसमान में नजरें टिकाए बादलों से रहम करने की गुहार कर रहें है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का सिस्टम बना है इसलिए 2 दिन में राहत मिलने की संभावना है। इससे पूर्वी राजस्थान में 20 व 21 अगस्त तथा पश्चिमी राजस्थान में 20 से 22 अगस्त तक बरसात की संभावना बताई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूंगफली के पत्ते पीले पड़ने लगे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फसलों को नुकसान की आशंकाओं से घिरे किसान।