Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। उपखंड कार्यालय के सामने ट्रोमा की मांग को लेकर चल रहें धरने पर आज 131वें दिन पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में लोगों ने शीघ्र निर्माण की मांग को बुलंद किया। इस दौरान पहली वार्ता के बाद दूसरी वार्ता उपखंड कार्यालय में हुई। इसमें उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार कुलदीप मीणा, चिकित्सा विभाग से बीसीएमओ राजीव सोनी व डॉ एसएसा नांगल मौजूद रहें। उमा मित्तल ने कहा कि प्रशासन भी ट्रोमा शीघ्र बनाए जाने के पक्ष में है और इस पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी कार्य कर रहें है। वहीं धरनार्थियों ने निर्माण शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इससे पूर्व धरना स्थल सभा को अध्यक्ष भंवर भूंवाल, श्यामसुदंर आर्य, सरपंच नंदू बिहानी, सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, युवा नेता मुकेश ज्याणी, प्रकाश गांधी, कमल बापेऊ बसपा, शेखर रैगर, राकेश गवारिया, बुधराम ज्याणी, रामलाल लिखमादेसर, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, सत्तूनाथ सिद्ध, मूलाराम सहू, दुर्गाराम माहिया, मामराज महिया सहित अनेक जनों ने संबोधित किया। सभा में बुधवार को मूंगफली तुलवाई को लेकर किए गए समझौते भी शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई।
महिया ने विधायक पर लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक के बीच ट्रोमा निर्माण को लेकर जबरदस्त गतिरोध चल रहा था। विधायक एकओर जहां पूर्व विधायक के आरोप नकारते हुए इस मुद्दे पर राजनीति करने की बात सार्वजनिक रूप से कह रहें है। वहीं पूर्व विधायक भी ट्रोमा निर्माण में रोड़ा अटकाने के आरोप सत्तापक्ष पर लगा रहें है। आज भी उन्होंने धरना स्थल पर सीधे वार करते हुए विधायक पर आरोप लगाए।