Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। शराब के नशे में आया गुस्सा कई जिंदगियां तबाह कर रहा है और यही देखने को मिला है गांव बिंझासर में हुए मर्डर की घटना में। जहां लेन देन के छोटे से विवाद में एक युवक ने शराब के नशे में दूसरे युवक की जान ले ली। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मृतक ओर आरोपी के बीच मे 2 हजार रुपये का लेन-देन का विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर करीब 6 महीने पहले दोनो के बीच हाथापाई की घटना भी हुई थी। लेकिन उस समय मामला आपसी सुलह से निपट गया। मंगलवार रात मृतक युवक 22 वर्षीय आरोपी राजूराम जाट आरोपी युवक 28 वर्षीय श्रवण कुमार नायक के हत्थे चढ़ गया। गांव में सीतादास स्वामी के घर के पास आरोपी ने उसे लट्ठ से पीट दिया और मौके पर ही वह बेहोश हो गया। आरोपी ने ही मृतक के चाचा को फोन कर बताया कि उसने राजू को पीट दिया और वह बेहोश होकर पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उसे संभाला तो वह मृत मिला। इस संबंध में मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंझासर में हत्या के मामले में शेरूणा, श्रीडूंगरगढ़ और सरदारशहर थानों की टीम का गठन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक श्रवण नायक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हो चुके है।