Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। गांव बाना की रोही में स्थित खेत में बुधवार सुबह विद्युत करंट से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसे में बाना निवासी 40 वर्षीय जगदीश पुत्र रामेश्वर नैण और श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी 38 वर्षीय आमीन पुत्र यासीन बहलीम की मौत हो गई। दोनों खेत से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गए। इससे दोनों तेज करंट से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की पूरी टीम ने पुरजोर प्रयास किए की सांस लौट आए परन्तु नाउम्मीदी में दोनों के मृत होने की घोषणा की। सीओ निकेत पारीक भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पिता व भाई बाद अब जगदीश भी हुआ अकाल मौत का शिकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के निवासी जगदीश नैण के पिता करीब पांच वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गत वर्ष ही जगदीश के एक छोटे भाई ने स्प्रे की चपेट में आने से जान गवांई। तीन भाइयों में बड़ा जगदीश ही घर परिवार की सभी जिम्मेदारियां उठा रहा था। बुधवार सुबह वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी अकाल मौत हो गई। जगदीश की मौत से चार नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक छोटा भाई राकेश शोक की इस घड़ी में बुरी तरह से व्याकुल हो गया है। घर परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में भी मातम छा गया है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहें है।

जगदीश

चार भाई विदेश में-आमीन पर थी घर परिवार की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह हादसे का शिकार हुआ आमीन पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसके चार बड़े भाई विदेश में है। परिवार की देखरेख की सारी जिम्मेदारी उसी के कंधो पर थी। आमीन पांच नाबालिग बेटों का पिता है। उसकी मौत से बच्चों सहित परिवार पर दु:खो का पहाड़ टूट पड़ा है। गमगीन माहौल में आज ही परिवार के बच्चे ही उसे मिट्टी देंगे। परिजन बच्चों को ढ़ाढ़स बंधा रहें है। घटना के बाद मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया है।

आमीन