Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। कांग्रेस के मूलाराम भादू आज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में पहुंचे राज्य सरकार के बजट की पैरवी की। भादू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसान बजट पेश कर देश भर में किसान बजट लाने वाला पहला राज्य बनकर किसान हित में मिसाल कायम की है। भादू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव बताए व राहुल गांधी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की भावनाएं समझाई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों में भादू ने कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट देने का आह्वान किया। भादू गांव बेनिसर, दुलचासर, सूडसर, गोपालसर, देराजसर, सेरूणा एव झंझेऊ में पत्रक वितरित किए, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, दुकानों पर स्टिकर लगाए। इस दौरान सरपंच दुलचासर मोडाराम महिया, पूर्व सरपंच दुलचासर प्रेमाराम, पंचायत समिति सदस्य प्रेमाराम भादू, हरिराम गोदारा, नारायणराम गोदारा, सुगननाथ भादू, हेतराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़, मेगाराम महिया, गोपालराम भादू, रामलाल भादू, श्रीराम खोड, लक्ष्मणराम खोड, जगदीश भाट, मगाराम बुड़िया, देवाराम बुड़िया, सुरजाराम भादू, मालाराम भादू, जगदीश राव, मालूराम भादू, प्रेमाराम भादू, बिशनाराम भादू सहित ग्रामीण मौजूद रहें।