Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-04-20 at 12.13.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2025। भगवान महावीर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। महावीर ने अपनी अहिंसा यात्रा से लोगों को हिंसा के त्याग का पाठ पढ़ाया। महावीर ने राजशाही को छोड़कर अपना जीवन मानवता के कल्याण में लगाया। ये बात एसीजेएम हर्ष कुमार ने नागरिक विकास परिषद के सभागार में एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार के सम्मान में आयोजित समारोह में कही। हर्ष कुमार ने कहा कि पंवार सदैव कार्यक्षेत्र में इस सम्मान का मान रखेंगे और इसे अधिक बढाएंगे। महापुरूष समारोह समिति द्वारा आयोजित “तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान” समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी खेतुलाल पुगलिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामदेव बोहरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीजेएम हर्ष कुमार, श्यामसुंदर चांडक,  मुख्यवक्ता अम्बिका डागा और संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी मंच पर मौजूद रहें। समिति सदस्यों ने बताया कि महावीर विचारधारा से ओतप्रोत न्यायिक, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए, जोधपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार निवासी श्रीडूंगरगढ़ को “तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान” दिया गया है। मंचस्थ अतिथियों ने पंवार को सम्मान पत्र सौंपकर शॉल ओढ़ाया और फूलमालाओं से उनका स्वागत सम्मान किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए सदैव भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रसार करने की बात कही। पंवार अपने पूरे परिवार सहित समारोह में शामिल हुए। मंचस्थ वक्ताओं ने महावीर को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल पुगलिया ने सभी का आभार जताया। पंवार के सम्मान पत्र का वाचन विजय महर्षि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया। समारोह में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी, विमल भाटी, सत्यदीप भोजक, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, ओमप्रकाश स्वामी, एडवोकेट अनिल धायल, मनोज गुसाईं, कुंभाराम घिंटाला, सत्यनारायण स्वामी, सत्यनारायण जोशी, जिज्ञासु सिद्ध, सूर्यप्रकाश गांधी, कुंभाराम गोदारा, ओमप्रकाश सिद्ध, गोपीराम नाई, रमेश प्रजापत, शुभकरण पारीक, केएल जैन, भंवर भोजक, केसराराम कड़वासरा, गिरधारी जाखड़, रमेश बासनीवाल, भंवरलाल जाखड़, केसरीचंद सुथार, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, महावीर माली, सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार को “तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान” सौंपा गया, पंवार ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामदेव बोहरा सहित मंचस्थ अतिथियों ने भगवान महावीर को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग समारोह में शामिल हुए।