Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2021। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति ने योग और मेडिटेशन स्पेशलिस्ट राजू हीरावत को “प्रदेश सलाहकार” के रूप में मनोनीत किया है। प्रदेश संरक्षक योग गुरु ओम कालवा ने बताया कि समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामावतार यादव योग संघर्ष समिति ने राजू हीरावत का योग में योगदान देखते हुए समिति के प्रदेश महासचिव योग गुरु मनोज सैनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योग गुरु राकेश तुनवाल के साथ चर्चा कर सलाहकार पद पर नियुक्त किया है। समिति का उद्देश्य प्रदेश के योग शिक्षकों को रोजगार दिलवाना, योग शिक्षकों के हितों की रक्षा करना व योग विषय को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करवाना है। इस समिति में डॉ. एन. पी. मारू, रामस्वरूप प्रजापत, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, गोपाल राठी, भुवनेश पुरोहित, भंवरलाल रेवाड़, मदनलाल मिर्धा आदि शख्सियत सलाहकार रूप में अपनी महनीय सेवाएं दे रहे हैं।