Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। बिजली के खंभों पर अपना विज्ञापन पोतने वाले एक युवक के साथ गत 25 जून को गांव धीरेदसर चोटियान में मारपीट की गई और ग्रामीण को यह मारपीट करना महंगा पड़ गया। विज्ञापन करने वाले युवक के पिता द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने के बाद गांव धीरदेसर चोटियान निवासी बलवीर पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि 25 जून को सीमेंट बिलिया बेचने वाले सरदारशहर तहसील का निवासी देवकरण प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर चोटियान में बिजली खंभों पर अपने नम्बर पेंट कर रहा था। इसी दौरान धीरदेसर चोटियान निवासी बलवीर ने उसे मना किया। देवकरण ने अपनी गलती मान ली एवं नम्बर लिखने बंद कर दिए। लेकिन फीर भी बलवीर ने उससे झगड़ा करते हुए मारपीट की एवं उससे मोबाईल एवं 5 हजार रुपए छीन लिए। इस पर देवकरण के पिता ओंकारमल प्रजापत ने 26 जून को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया था। मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपी बलवीर को गांव बाना की रोही से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।