Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में पूर्व विधायक लोक सेवा केंद्र में गुरूवार को आयोजित हुई। सभा के सचिव जेठाराम लाखुसर ने किसान आंदोलन में एमएसपी का संघर्ष लेकर अनशन कर रहें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत नाजुक है और बुधवार को 100 से अधिक लोग अनशन पर बैठ गए है। लाखुसर ने किसानों को जागरूक होकर आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल निर्माण सहित मूंगफली तलाई में हो रहें भ्रष्टाचार, बिजली समस्या, दूध व घी में मिलावट खोरी पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने मूंगफली तुलवाई को लेकर किसानों से की जा रही वसूली के प्रति नाराजगी जताते हुए तुलवाई सुचारू किए जाने की मांग की। महिया ने ट्रोमा के लिए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। महिया ने सरकार से घी व दूध में मिलावट खोरी पर असरकारक अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि इस मिलावट से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन, कॉमरेड के लिए एकत्र की राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा की बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जाने की बात कहते हुए किसानो से प्रदर्शन में शामिल होंगे का आह्वान किया। बीकानेर संभाग के किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम मेघवाल के लिए बैठक में शामिल सदस्यों से 50 हजार की आर्थिक सहायता एकत्र की गई। बैठक में छोगाराम तरड़, मांगीलाल गोदारा, रामेश्वर गोदारा, खेतनाथ गोदारा, सत्तूनाथ सिद्ध, तोलाराम पारीक, गिरधारी जाखड़, रामप्रताप पटीर, मालाराम सांसी, सरपंच सुनिल मेघवाल, मामराज गोदारा, नोरंग गोदारा, गोपाल भादू, राजेंद्र जाखड़, मुकेश ज्याणी, चंद्र जाखड़, दीपराम भादू, महेंद्र ज्याणी सहित अनेक किसान सभा के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।