Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 19.53.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। प्रसिद्ध हनुमानजी धाम पूनरासर में मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों की रेलमपेल रही। शुक्रवार सुबह की आरती में भी सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर पदयात्रियों के जत्थे मंदिर पहुंचते रहें व अपनी ध्वजा बाबा के चरणों में अर्पण कर मन्नतें मांगते रहें। मेले के दौरान मंदिर की भव्य सजावटें की गई है। शुक्रवार शाम बीकानेर से पुष्करणा ब्राह्मण समाज के युवा 40 फुट की ध्वजा लेकर पहुंचे और बाबा को अर्पण की। वहीं दिनभर बाबा को चूरमे सहित विभिन्न प्रसाद के भोग लगाए गए। शुक्रवार सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में स्थित हनुमान चौकी पर गणेश वंदना व हनुमान चालीसा के बाद संगीतमय श्रीरामचरित मानस के पाठ शुरू हुए। दूर दूर से बाबा के दर्शनों के लिए आ रहें पैदल जातरूओं के लिए विभिन्न सेवा शिविर लगाए गए है। जिनमें सेवादार मान मनुहार के साथ अपनी सेवाएं दे रहें है।
सोने चांदी से किया श्रृंगार, कल सुबह होगी विशेष पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी मोतीलाल बोथरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोने चांदी से बाबा का श्रृंगार किया गया। वहीं शनिवार सुबह 4 बजे तेलीवाड़ा, बीकानेर के बागड़ी परिवार द्वारा बाबा का विशेष श्रृंगार करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी। मुख्य मेला इस पूजा के बाद प्रारंभ होगा, जो शनिवार रात 3 बजे तेनानी परिवार की विशेष पूजा के साथ संपन्न होगा। रणजीत बोथरा, राजा बोथरा, धनराज बोथरा, कमल बोथरा सहित पुजारी परिवार के अनेक सदस्य मेले में अपनी सेवाएं दे रहें है। उधर खेजड़ी बालाजी मंदिर में भी भभूताराम नाई परिवार के वंशजों की ओर से पूजा-अर्चना और जात-झड़लों की रस्म अदा की जाएगी।
पुलिस मुस्तैद, जवान तैनात, गाड़ियां कर रही है गश्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर मेले में शांति व्यवस्था के लिए बीकानेर से पूनरासर तक पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। शुक्रवार को एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, महिला अपराध शाखा में एडिशनल एसपी ममता सारस्वत, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल तैनात है। इमीचंद ने बताया कि मंदिर परिसर व मंदिर के आस पास 80 से अधिक जवान तैनात है। वहीं सेरूणा से पूनरासर तक तथा बीकानेर से पूनरासर तक सभी मार्गों पर पुलिस के गश्ती दल भी गाड़ियों से लगातार गश्त करते हुए यात्रियों की सुरक्षा पर नजर रख रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह सोने चांदी से किया बाबा का श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी बालाजी के श्रद्धालु लगा रहें धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह की आरती में पहुंचे सैंकड़ो श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को उमड़े दर्शनार्थी, दिनभर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई बाबा के चरणों में धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर जातरू पहुंचते रहें और बाबा को धोक लगाकर लौटते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में पास अनेक अस्थाई दुकानें भी सजी, कल होगा मुख्य मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे पूनरासर धाम।