Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़, राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ तथा राजकीय महाविद्यालय मोमासर में बीए प्रथम वर्ष सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया कल 28 जून से प्रारंभ होगी। प्रथम वर्ष हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तक ही है। महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के प्राचार्य महावीर नाथ व कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इंदिरा गोस्वामी व मोमासर के प्रवेश नोडल प्रभारी मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रांरभ हो गई है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए अपना आवेदन पत्र कॉलेज आयुक्तालय की वेबसाइट पर छात्र की एसएसओआईडी से या ई-मित्र से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन 28 जून से प्रारंभ होंगे तथा अंतिम तिथि 5 जुलाई को होगी वहीं दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि 8 जुलाई, अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 10 जुलाई, अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 14 जुलाई, विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 14 जुलाई तक हो सकेगा। दोनों ही महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम में शिक्षण कार्य 15 जलाई को प्रारंभ होगा।
ई-मित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि विद्यार्थी आवेदन पत्र भरवाने के लिए विद्यार्थी की रंगीन फोटो, 10वीं व 12वीं की अंक तालिका, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, खेल/एनएनसी/स्कॉउट प्रमाण पत्र, जनआधार/आधार/बैंक डायरी आदि दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सैनी ने बताया की फीस भी ईमित्र पर ही जमा करवाई जाएगी। बता देवें मोमासर गांव सहित आस पास के सैंकड़ो युवा विद्यार्थियों व युवतियों को अपने ही क्षेत्र में शिक्षण का मौका मिल सकेगा।